logo

कटनी। नगर निगम द्वारा स्थाई रसोई व चलित रसोई के संचालन हेतु नियुक्त संस्था घनश्याम सेवा समिति दिल्ली द्वारा 5 रूपये में मिल रहा स्वादिष्ट भोजन, आयुक्त ने की आमजनो से चलित रसोई का लाभ उठाने की अपील

कटनी। नगर निगम द्वारा स्थाई रसोई व चलित रसोई के संचालन हेतु नियुक्त संस्था घनश्याम सेवा समिति दिल्ली द्वारा मार्च 2024 से आज तक निरंतर 500 से 600 व्यक्तियों को 5 रुपए प्रति थाली अनुसार गुणवत्ता पूर्ण भोजन प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा रसोई केंद्र आश्रय स्थल के समीप बस स्टैंड परिसर कटनी एवम मुड़वारा जिला अस्पताल के पास कटनी में इन दो स्थाई रसोई केंद्रों के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन प्रदान किया जा रहा है एवं संस्था द्वारा एक चलित रसोई का भी संचालन किया जा रहा है।
चलित रसोई द्वारा बस स्टैंड से पन्ना मोड तक प्रतिदिन हितग्राहियों को भोजन प्रदान किया जाता है। स्थाई रसोई व चलित रसोई के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है सभी जरूरतमंद इस योजना का लाभ ले सकते हैं। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने सभी जरूरतमंदों से निर्धारित समय पर पहुंचकर भोजन प्राप्त करने अपील की है । इसके अलावा बताया कि प्रतिदिन भोजन के मेनू में बदलाव किया जाता है भोजन को और बेहतर बनाने हेतु हितग्राहियों से सुझाव लिए जाते हैं सुझाव हेतु निरीक्षक व सुझाव पंजी रसोई में उपलब्ध कराई गई है।

36
2525 views