logo

*"रंगीलो सावन" में लहरियों की रंगत और सावन की फुहारों संग झूमा कुमावत महिला मंडल*

*– परंपरा, उमंग और नारी सशक्तिकरण का सुंदर संगम*

कुचामन सिटी :- कुमावत महिला मंडल द्वारा सावन के पावन अवसर पर "रंगीलो सावन" कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में कुमावत समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सजधज कर भाग लिया और सावन की फुहारों के बीच झूलों, गीत-संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में कहीं राजस्थानी गीतों पर नृत्य हो रहा था तो कहीं महिलाएं वीडियो रील बनाकर इस रंगीन पल को कैद कर रही थीं। बारिश के बावजूद सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की रौनक कई गुना बढ़ गई।

महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा कुमावत ने कहा कि "ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम हैं। यह हमारी अगली पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।"
कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में महिला मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बुजुर्ग महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता भी रखी गई।
इस प्रतियोगिता में 65 वर्षीय श्रीमती मुन्नी देवी ने पुरस्कार जीतकर सभी को प्रेरित किया।अन्य विजेता महिलाओं में अंजू, प्रिया और रीना प्रमुख रही, जिन्होंने अपनी कला और प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सचिव संजू जेठीवाल, उपाध्यक्ष मीरा बारवाल, कोषाध्यक्ष संजू, संचार मंत्री पद्मा घोड़ेला, सहित कौशल्या कुमावत, अनीता, ललिता, कांता, अंजू, मेघा, रीना, पुष्पा, मंजू आदि महिलाएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाया।

33
2627 views