logo

राज्य कुश्ती अकादमी चयन ट्रायल 30 एवं 31 मई 

सागरI म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा संचालित मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती खेल अकादमी के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 30 एवं 31 मई को संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग, टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है।
जिले के इच्छिुक खिलाड़ी जिनकी आयु 31.05.2024 की स्थिति में 12 से 16 वर्ष के मध्य हो तथा राज्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए 12 से 18 वर्ष के मध्य हो वे कुश्ती खेल अकादमी के चयन हेतु मुख्य प्रशिक्षक महासिंह राव, मो.नं. 9868119398 एवं सहा.प्रशिक्षक रेखारानी मो.नं. 8950863330 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है,संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग, टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में मूल दस्तावेज-जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर पंजीयन कराकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

5
1469 views