
*दिल्ली में ISIS आतंकी साकिब नाचण की मौत, तिहाड़ जेल में ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती* *ISIS के इंडिया चीफ था आतंकी साकिब*
*दिल्ली में ISIS आतंकी साकिब नाचण की मौत, तिहाड़ जेल में ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती* *ISIS के इंडिया चीफ था आतंकी साकिब*
महाराष्ट्र टेरर मॉड्यूल केस का मुख्य आरोपित आतंकी साकिब नाचण की शनिवार (28 जून, 2025) को इलाज के दौरान मौत हो गई। साकिब पिछले कुछ समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था।
प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का पूर्व पदाधिकारी साकीब नाचण को सोमवार (23 जून) को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साकिब नाचण को 2023 में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने भारत में ISIS के मॉड्यूल को संचालित करने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। NIA के अनुसार वह भारत में ISIS गतिविधियों का लीडर था। और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने, ट्रेनिंग देने और विदेशों में लड़ाई के लिए भेजने का काम करता था।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हालत गंभीर होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था, यहाँ उसे आईसीयू में रखा गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उसके परिवार को सौंपा जाएगा।