logo

अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के जिला कार्यालय पर डॉ. राम सजीवन निषाद ने झण्डारोहण किया

अयोध्या जिले में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीतापती कोविद की अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और स्वतंत्रता के मूल्यों को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और एकता के सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है। हम पूरे उत्तर प्रदेश में जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और राज्य में वंचित समाज के उत्थान के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और राज्य में समावेशी विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने यह भी जोर दिया कि राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) संगठन को और मजबूत करने के लिए आगामी समय में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कान्ती बौद्ध, महिला मोर्चा जिला महासचिव फूलकला, शान्ती देवी, सुभाषचन्द्र निषाद, युवा नेता प्रिंस सहित कई पदाधिकारी की मौजूदगी रही।

0
0 views