
बांसी सिद्धार्थनगर : सपा नगर कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा ने किया सम्मानित
बांसी सिद्धार्थनगर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व नगर पालिका बांसी की अध्यक्ष चमन आरा ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चमनआरा ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान और उनके संघर्षों की बदौलत हमें आजादी मिली है। देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को काफी यातना को सहन करना पड़ा है। वर्षों इन्हें जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। आज हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें नमन कर रहे है। कार्यक्रम को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, सैयद मोहम्मद कुतुब, बुद्धिराम प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव, श्यामलाल बारी, रामशंकर, बृजमोहन पांडेय, रामशंकर आर्य, राम आसरे त्रिपाठी, ढोड़े गिरी, बृजनंदन पांडेय, अब्दुल गफ्फार के परिवार के लोगों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद अरुण गुप्ता, शाकिर अली,मैनू नेता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।