logo

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा जी की सासु मां का निधन, पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सासु मां का निधन, पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

हाथरस। जनपद में अपने सामाजिक कार्यों में अलग पहचान बनाने वाली संस्था आदर्श महिला एव बाल संस्था की एक शोक सभा संस्था के जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला पर आयोजित की गई। जिसमें बीते दिन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की सास श्रीमती रतन देवी उम्र 65 वर्ष का अचानक निधन होने पर पदाधिकारियों व अन्य संस्था के लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही भगवान से प्रार्थना की उनकी आत्मा को शांति मिले उनको आपने चरणों में स्थान दें। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों में संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ मानवी सिंह ठाकुर, मुन्ना सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बर्माझांसी , आरती वर्मा जिला अध्यक्ष आगरा, ममता कुमारी जिला अध्यक्ष मथुरा, सीमा देवी महामंत्री आगरा, संगठन संस्थापक मनीष कौशिक,दिनेश बघेल, सोनू पंडित, अतुल ठाकुर, विक्रम सिंह चौहान नई दिल्ली, आलोक कुमार, राखी देवी, ऊषा देवी, पूनम देवी, ज्योति कुमारी पूनम वर्मा, जानू चौधरी सहित अन्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

4
1529 views