Breking news.......
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर जुलूस निकला। इस दौरान कई लोग फरसा और डंडा लहरा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दे डाली। उन्होंने चेतावनी दी- ये जो ऊपर बैठे हैं, फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लिए हुए हैं, सबकी फोटोग्राफी हो रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है, जिसे शेयर करते हुए लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। परशुराम जयंती पर मेरठ जिले में शहर से देहात तक कई शोभायात्राओं और जुलूस का आयोजन हुआ। सीसीएसयू गेट से शौर्य यात्रा निकाली गई। इसमें कई युवक हाथों में डंडे और फरसे लेकर चल रहे थे। इनको देखकर डिप्टी एसपी शुचिता सिंह भड़क गईं। माइक हाथ में लेकर उन्होंने युवकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा- ये जो ऊपर बैठे हुए हैं, उन सब पर एफआईआर होगी। मैं अभी बता रही हूं। ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं, सबकी फोटोग्राफी हो रही है। इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। जितने भी डंडे हैं अलग करिए। अलग कराओ।