अवैध शराब की बिक्री पर रोक की मांग
किशनगंज | क्षेत्र के सोडाना गांव का डांडा सहरिया बस्ती में लगी दुकानों पर अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सहरिया महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सहरिया डांडा बस्ती की गली-गली में लगी दुकानों पर दिन-रात अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।
सहरिया मजदूर वर्ग दिनभर की कमाई शराब में उड़ा रहे हैं। शराब पीने के कारण आए दिन घरों में बच्चों व महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। शराब से तंग आकर 2 सहरिया महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास भी किया है, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया। महिलाओं ने मांग की है कि 3 दिवस के अंदर कार्रवाई कर सहरिया बस्ती से शराब का ठेका हटवाया जाए व अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने के दौरान सरस्वतीबाई, द्वारकाबाई, बसंतीबाई, कौशल्याबाई, भरोसीबाई, धनियाबाई, मानाबाई उपस्थित थीं।
Aima media jhalawar