logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की छात्राओं ने रैली निकाल दिया शिक्षा का संदेश

बहराइच- गेंदघर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जनसंपर्क रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य कक्षा 9 में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना व बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना रहा। रैली के दौरान छात्राओं ने पढ़ी-लिखी नारी घर-घर की उजियारी, हर बच्चे को पढ़ाएंगे शिक्षा अधिकार हमारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे प्रमुख नारे लगाए। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गुलाम अलीपुरा आदि वार्डों से विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। अभिभावकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मधु यादव (पी०ई०एस०) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना हैं।सभी लोगों के सहयोग के बिना या लक्ष्य संभव नहीं हैं।प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।विद्यालय से बाहर बच्चों का चिंन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जा रहा हैं।तथा शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं यूनिफॉर्म, बैग, मध्याह्न भोजन, निशुल्क पुस्तके, एक्सपोजर विजिट आउट ऑफ स्टेट, व्यूटी वेलनेस कोर्स,5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को 6000 रूपये प्रतिवर्ष छात्राओं को धनराशि व सनेटरी पैड हेतु 300 रुपये छात्राओं के खाते में आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर राबिया अंसारी, कीर्ति गोस्वामी, ममता यादव सहित शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

12
862 views

Comment