logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सदर, शाहाबाद सहित तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

*हरदोई*
जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्र को शाहाबाद का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं शाहाबाद एसडीएम अंकित तिवारी को सवायजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू अब सदर तहसील का कार्यभार संभालेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा अचानक किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

5
572 views

Comment