यूपी के कानपुर में ITBP के 40-50 हथियारबंद जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट को घेर लिया....
यूपी के कानपुर में ITBP के 40-50 हथियारबंद जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट को घेर लिया. सभी साथी जवान की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज थे. ITBP जवान पूरे परिसर में जगह-जगह खड़े हो गए. वर्दी में हथियार से लैस होकर पहुंचे जवानों को देखकर पुलिसवाले पीछे हट गए. करीब एक घंटे तक परिसर में माहौल तनावपूर्ण रहा. पुलिस कमिश्नर, CMO और अन्य अफसरों की लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ. दरअसल, ITBP कैंप में तैनात कमांडो विकास सिंह की मां निर्मला देवी के पेट की समस्या का इलाज टाटमिल चौराहे स्थित कृष्णा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में हुआ था. आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही से उनके हाथ में संक्रमण फैल गया, जिसे बाद काटना पड़ा. घटना से नाराज विकास मंगलवार, 19 मई को मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे थे. उनसे कृष्णा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए मामला CMO को भेज दिया था. CMO की ओर से बनाई गई जांच कमेटी ने रिपोर्ट दी, लेकिन उसमें न साफ वजह निकली और न कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे नाराज ITBP के 50 जवान अपने अफसरों के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे, और पूरा ऑफिस घेर लिया.