logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने नवाचार अपनाएं:कलेक्टर

ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने नवाचार अपनाएं: कलेक्टर
..
कलेक्टर ने पंचायतों की पंजियों का निरीक्षण, स्वच्छता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिए निर्देश दिए
..
विदिशा जिले की कुरवाई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने पंचायतों में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संवाद करते हुए ग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नवीन और व्यवहारिक विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायतें केवल शासकीय अनुदानों के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से अपनी आय के नए स्रोत विकसित करें। उन्होंने पंचायतों में स्थित वेयरहाउस, बहुउपयोगी भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों का व्यवस्थित सर्वे कर उन पर संपत्ति कर निर्धारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों की आय बढ़ने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि आय का माध्यम भी बन सकती है। पंचायतें यदि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करें तो उससे आर्थिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जैविक कचरे से खाद तैयार कर उसे बाजार में विक्रय किया जा सकता है, जिससे पंचायतों की आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही गांवों में स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा और किसानों को जैविक खाद उपलब्ध हो सकेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार अपनाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से गांवों को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रेरित किया।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

42
839 views

Comment