logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीपीएल सूची के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश

बीपीएल सूची के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कुरवाई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामवार बीपीएल सूची का सत्यापन अभियान के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, इसके लिए बीपीएल सूची का अद्यतन एवं वास्तविक स्थिति के अनुरूप सत्यापन अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में घर-घर जाकर बीपीएल सूची में दर्ज परिवारों की स्थिति का परीक्षण किया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही पात्र लेकिन सूची से वंचित परिवारों की जानकारी भी संकलित की जाए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ग्राम स्तर पर राजस्व अमला, पंचायत सचिव एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों के समन्वय से यह अभियान संचालित होगा।

कलेक्टर ने इस प्रकार का अभियान जिले की अन्य तहसीलों में भी समानांतर रूप से संचालित करने के निर्देश सभी एसडीएमों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

50
981 views

Comment