logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की बेटी सोनाली मुखर्जी ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास

जमशेदपुर की बेटी सोनाली मुखर्जी ने राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर की प्रतिभाशाली बेटी सोनाली मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए ‘मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

सोनाली मुखर्जी की इस सफलता ने यह साबित किया है कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी मंच पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शहरवासियों एवं शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

‘मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026’ का खिताब जीतकर सोनाली मुखर्जी ने राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की प्रतिभा का परचम लहराया और राज्य को गौरवान्वित किया।

16
1819 views

Comment