logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एडीएम उमेश शुक्ला और मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी शैलेश अवस्थी ने नगर पालिका अमले के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्य

शिवपुरी। एडीएम उमेश शुक्ला और मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी शैलेश अवस्थी ने नगर पालिका अमले के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। एडीएम उमेश शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना हो। गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर ही भुगतान किया जाएगा। सख्ती से निर्माण एजेंसियों को यह निर्देश दिये। गुणवत्तापूर्ण सड़कें शहर के नागरिकों का अधिकार है। नगर को गुणवत्तापूर्ण सड़कें और निर्माण कार्य मिले यही हमारी पहली प्राथमिकता है।

एडीएम उमेश शुक्ला द्वारा मौके पर ही सड़कों को खोदकर मजबूती और गुणवत्ता की जांच की गई। निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता से भी जागरूक रहने और नजर रखने की अपील की है। उन्होंने सहायक यंत्री को निर्देश दिए हैं। और उपयंत्री और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

130
47284 views

Comment