logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ब्रेकिंग कन्नौज।*   *डीजे मालिक की धारदार हथियार से हत्या, घुसुआपुर गांव के बाहर पड़ा मिला शव* 

*ब्रेकिंग कन्नौज।* 

 *डीजे मालिक की धारदार हथियार से हत्या, घुसुआपुर गांव के बाहर पड़ा मिला शव* 


कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के घुसुआपुर गांव जाने वाली रोड पर कुछ लोगों ने डीजे मालिक की धारधार हथियार से हत्या कर दी. रविवार की सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव व बाइक को पड़ा देखा. ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मृतक के भाई ने चिल्लमिलैया गांव में डीजे की बुकिंग को लेकर भाई के साथ कुछ लोगों द्वारा झगड़ा होने का आरोप लगाया है. पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस व शराब की बोतल मिली है. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के उदयवीर सिंह (35) पुत्र रामलखन वर्मा की छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर कस्बा में जीटी रोड स्थित डीजे व लाइट की दुकान है. बीती रात को बारात से घर लौटते समय किसी ने हत्या कर दी. रविवार की सुबह घुसुआपुर गांव के बाहर युवक का शव व बाइक पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया. खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को घटना स्थल से दो जिंदा कारतूस व शराब की बोतल पड़ी मिली है. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम चिल्लमिलैया गांव में डीजे की बुकिंग को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था. वहीं के लोगों ने फोन कर विवाद करने की जानकारी दी थी. विवाद के बाद भाई का पता नहीं चला. रात में भाई की खोज करते रहे. बताया कि सुबह उन्हें भाई के शव मिलने की जानकारी मिली. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी

 shivtosh  dubey 

155
17021 views

Comment