logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*विधायक पदमाराम मेघवाल ने की बामणोर अमीरशाह शिविर में शिरकत**बाड़मेर, 16 दिसम्बर।* धनाऊ पंचायत समिति की बामणोर अमीर

विधायक पदमाराम मेघवाल ने की बामणोर अमीरशाह शिविर में शिरकत


बाड़मेर, 16 दिसम्बर। धनाऊ पंचायत समिति की बामणोर अमीरशाह ग्राम पंचायत में गुरूवार को आयोजित शिविर के दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने विभागीय अधिकारियों को आमजन से जुडे़ विभिन्न कार्यो की त्वरित सुनवाई कर मौके पर ही पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक संख्या में लोग शिविरों में हिस्सा लेकर अपने विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित कार्यो का निस्तारण कराने के साथ साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अधिकाधिक लोगों को जानकारी कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित कराने को कहा। 

118
17178 views

Comment