logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोबी समाज का महाअधिवेशन का सम्पन्न, एक मंच पर दिखा पूरा समाज •  कोटा से पहुंचे समाजबंधु कोटा/अलवर, 20 दिसंबर

धोबी समाज का महाअधिवेशन का सम्पन्न, एक मंच पर दिखा पूरा समाज
•  कोटा से पहुंचे समाजबंधु
कोटा/अलवर, 20 दिसंबर। धोबी (रजक) महासभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन शनिवार को स्कीम दो स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला जिला अलवर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने समाज की 54 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इसमें 10वीं और 12वीं में 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावा इनोवेशन करने वाले तीन व्यक्तियों को व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की माताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी सम्मानित किया।

समारोह के पश्चात जिले के जेल चौराहा के पास स्थित महावर ऑटोटोरियम में सुबह 10:30 बजे धोबी समाज महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि धोबी रजक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने कहा कि धोबी समाज के देशभर में 4.50 करोड़ लोगों को एससी वर्ग में शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो जाएंगे, और समाज को हर कदम पर सशक्त और मजबूत बनाने का बीड़ा जो हमने उठाया है उसे अंतिम सांस तक निभाएंगे। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी वर्मा ने कहा कि महिलाओं को विकासशील बनाना आवश्यक है समाज को जागरूक और समाज में व्याप्त कुरीतियों का नाश करना आवश्यक है अब समाज सख्त और सतर्क और सावधान है सभी समाजसेवी समाज के प्रति जागरूक भाव से कार्य कर रहे हैं जल्द धोबी समाज विशेष आयाम स्थापित करेगा और कई प्रकार के अभियानों प्रस्ताव पारित किए गए।

अधिवेशन के दौरान 2022 में प्रत्येक जिले में प्रतिभा सम्मान व सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने सिलाई केंद्र खोलने, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग शुरु करने एवं समाज को सामाजिक स्तर पर मजबूत बनाने के प्रस्ताव तैयार किए।

• सामाजिक स्तर पर चलेंगे यह अभियान:
कार्यक्रम में मृत्यु भोज पर रोक लगाने, दहेज नहीं लेने और नहीं देने, नशा मुक्ति अभियान, समाज को सशक्त व जागरूक बनाने, प्रतिभा विकास कार्यक्रम एवं रोजगार उन्मुखता अभियान शुरू करने की जोर देते हुए विशेष निर्णय लिए गए। अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि विधायक संजय शर्मा ने कहा कि धोबी समाज सदैव समर्पण भाव से कार्य करता आया है। आज समाज जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ रहा है हम सदैव समाज की सोच के पक्षधर हैं।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति अशोक खन्ना, महासभा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शालिनी वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र आहेर, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश कनोजिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अंताराम, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल बाणिया सहित अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित। जिला कार्यकारिणी की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के 33 जिलों के 100 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें कोटा प्रांत से हनुमान सांवरिया के नेतृत्व में समाजबंधुओं के एक दल अलवर पहुंचकर राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर धोबी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिला सदस्यों का आभार अभिनंदन किया।

अधिवेशन का शुभारंभ जेल रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज सुधारक बाबा गाडगे महाराज को भी श्रद्धांजलि दी, उन्हें याद करते हुए उनकी जीवनी पर और उनके मार्गदर्शन पर चलने को प्रेरित किया गया।

135
42475 views
1 shares

Comment