logo

भाजपा नेता प्रमोद मिश्र ने निराश्रित लोगों को राशन सामग्री बांटी

देवरिया। विधानसभा क्षेत्र बरहज के भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रमोद मिश्र के द्वारा निराश्रित बंधुओं को राशन सामग्री वितरण किया गया। इसके अलावा उन्होंने अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किए।

जनपद देवरिया के भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी प्रमोद मिश्र ने सोमवार को बरहज विधानसभा के बकुची गांव में झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले निर्धन बंधुओं को भोजन सामग्री वितरित की गई।

गौरतलब है कि भाजपा नेता प्रमोद मिश्र लाॅकडाउन की इस अवधि में अनेक गांव में जाकर निराश्रित बंधुओं की लगातार मदद की जा रही है। श्री मिश्र गांवों में आने वाले प्रवासी मजदूरों की भी सहायता कर रहे हैं। उनका कहना है कि ‘विपदा की इस घड़ी में बेसहारा लोगों की मदद करना समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है। विशेष रूप से उच्च वर्ग के लोगों को चाहिए कि वे अपनी सामथ्र्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता कर उन्हें इस विपदा की घड़ी में सहारा दें।’

193
28612 views
  
32 shares