logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट

पटना। बिहार बोर्ड (BSEB) आज मंगलवार को कुछ ही देर के उपरांत 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करेगा। थोड़ी देर  में 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसी के साथ लगभग 15 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट के लिए इंतजार भी खत्म हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे बीएसईबी रिजल्ट का ऐलान कर सकता है।

 बोर्ड ने विद्यार्थयों की कॉपियों का मूल्यांकन और टॉपर्स के साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। ऐसे में रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की जाएगी। विद्यार्थी बिहार बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नीचे दिए गए वेबसाइट पर भी बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक किया जा सकता है। 

बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास के रिजल्ट में 30 प्रतिशत अंक लाने वाला विद्यार्थी उत्तीर्ण माना जाता है। इस नजरिये से विद्यार्थी के लिए हर विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना जरूरी है। बिहार बोर्ड के अनुसार  विद्यार्थी को अंग्रेजी और वैकल्पिक विषय को छोड़कर शेष सभी विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त करना होगा।

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के बिहार की कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा में लगभग 15 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने फरवरी माह में परीक्षा आयोजित की थी और 24 फरवरी को परीक्षा समाप्त हुई थी।

274
22612 views

Comment