logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नानकसर कलेरां सड़क का निर्माण कार्य शुरू जगराओं,(लुधियाना)- से नानकसर कलेरां तक जाने वाली 2.50 किलोमीटर लंबी सडक का निर्

नानकसर कलेरां सड़क का निर्माण कार्य शुरू

जगराओं,(लुधियाना)- से नानकसर कलेरां तक जाने वाली 2.50 किलोमीटर लंबी सडक का निर्माण कार्य बाबा हरबंस सिंह नानकसर, बाबा सतनाम सिंह नानकसर और मार्केट कमेटी के चेयरमैन अध्यक्ष सतिदरपाल सिंह काका ग्रेवाल ने शुरू किया। इस सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी थी और जगराओं से नानकसर कलेरां जाने वाली संगत को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस पर संगत इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। चेयरमैन ग्रेवाल ने बताया कि जगराओं से नानकसर कलेरां वाया कोठे हरी सिंह सडक की मरम्मत पर 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके सरपंच बृज भूषण कोठे अठ चक्क, सरपंच सुरजीत सिंह कोठे नानकसर, सरपंच गुरप्रीत सिंह दीपा गुरुसर, राजपाल सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, परमिदर सिंह ढोलन जेई, अमरजीत शर्मा, प्रदीप सिंह धालीवाल, बलदेव सिंह ग्रेवाल, नाहर सिंह कनाडा, जगमेल सिंह संधू , जग्गा धालीवाल , राज सिंह, राम सिंह, सोनी ग्रेवाल, काला तूर, तेजी गिल, जिदर सिंह नानकसर, परमदीप सिंह, अमरप्रीत सिंह धालीवाल, गोपी ग्रेवाल, जस्सा सिविया और गुरजोत सिंह धालीवाल उपस्थित थे।

128
15146 views

Comment