logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंजन कुमार जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश सचिव मनोनीत

औरंगाबाद। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने बारुण प्रखंड के ग्राम शोभेखाप निवासी रंजन कुमार को परिषद का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। 

गौरतलब है कि रंजन कुमार पुत्र. उपेन्द्र सिंह को प्रदेश कार्यकारी सदस्य के बाद उन्हे प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद रंजन कुमार ने कहा कि, ‘वे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रभारी व  उन तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होने हम पर विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी का हम ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।’ 

रंजन कुमार के मनोनयन पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश महासचिव विजय यादव एवं अमन कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, रितेश सिंह ,राजद के छात्र नेता निर्भय कुमार, गौतम, मनोज एवं औरंगाबाद जिला के जन अधिकार पार्टी के सभी पदाधिकारियों समेत अन्य कई लोगों ने बधाई दी है।

285
15325 views

Comment