logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन मे पाया गया एक और कोरोना पाॅजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 44 हुई

जालौन। जिले में एक और कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 44 हो गई है।

बीते कई दिनों से बुखार से पीड़िज राजेंन्द्र नगर उरई निवासी एक व्यक्ति जिला अस्पताल आया। उसकी कोरोना की जांच हेतु उसका सैम्पल 29 मई को मेडिकल काॅलेज झांसी भेजा गया। 

उक्त व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसे मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44 हो गई है। हालांकि इनमें से 39 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब जनपद में तीन सक्रिय मामले हैं।
 
जालौन के जिलाधिकारी डाॅ. मन्नान अख्तर ने जिले के नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने, घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने तथा बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क जरूर लगाने की अपील की है।

262
18059 views

Comment