logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज अंधड़ ने कहर बरपाया

नाचना (जैसलमेर)। रविवार की रात आए तेज अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र के कई किसानों का नुकसान हो गया। तेज अंधड़ से कई जगह बिजली के पोल भी गिर गए। कई क्षेत्रों की बिजली गायब हो गई। 

लोगों का कहना है कि रविवार की रात आये इस अंधड़ से नहरी क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं क्षेत्र के मदासर के चक 1 बीएसएम में एक किसान के खेत मे लगा सोलर प्लांट भी तेज अंधड़ के कारण उखड़ गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

173
14693 views

Comment