logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ट्रांसजेंडर समुदाय की मदद के लिए आगे आईं गूंज और मानसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी

अमृतसर। मनसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज अमृतसर में गूंज के सहयोग से ट्रांसजेंडर समाज व जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया।
 
संस्था के डायरेक्टर मोहन महंत (जो कि पंजाब के पहले ट्रांसजेंडर और नेशनल लोक अदालत के जज पैनल के मेंबर हैं) ने ट्रान्सजेंडर समुदाय को राशन सामग्री, सैनिटाजर और मास्क वितरित किए। 

गौरतलब है कि मनसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी  2012 से ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास के लिए काम कर रही है। अमृतसर में 400 लोगों पर पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से टारगेट ईनटरवेसन प्रोजेक्ट चला रही है। 

मनसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी  ने इस मौके पर गूंज की पूरी टीम मीना मैडम अर्चना मैडम का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में संस्था को इस कार्य के लिए सहयोग दिया और ट्रान्सजेडर समाज के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाएं।

261
24143 views

Comment