logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोक न्याय संस्थान ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, लगाये पौधे

सिरौली (बरेली)। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर लोक न्याय संस्थान में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया गया।

 इस अवसर पर लोक न्याय संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शाह आलम, संस्थान के जिला उपाध्यक्ष बरेली शावेज़ अली, तहसील अध्यक्ष आंवला आरिफ़ ख़ान नियाज़ी, नगर अध्यक्ष सिरौली गुलरेज़ अली ख़ान, वार्ड अध्यक्ष सिरौली मोहसिन खान, शायर मिर्जा, सलीम खान तथा गुलवेश उल हक, तौहिद खान, फैजान अंसारी,  वारिस अंसारी  मौजूद रहे और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शाह आलम ने कहा कि, ‘पर्यावरण की सुरक्षा करने के बजाय मानव द्वारा लगातार वृक्षों की कटाई करने से प्रकृति को नुकसान पहुंच रहा है। पेड़ पौधों का भी हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। ये पर्यावरण को बनाये रखने में अत्यंत सहायक होते हैं। आज जंगल कटते जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। यही कारण है कि प्रकृति भी आये दिन अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए इस समय लोगों में जागरूकता की जरूरत है। हमें पर्यावरण को बनाये रखने के लिए गंभीरता से ध्यान देना होगा।’

325
28947 views

Comment