logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चोरों ने मचाया उत्पात ,अल्बेस्टर तोड दुकान में घुस, की लाखों की चोरी, शिवहर-शिवहर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार पर

चोरों ने मचाया उत्पात ,अल्बेस्टर तोड दुकान में घुस, की लाखों की चोरी,

शिवहर-शिवहर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार पर एक मोबाइल की दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर चंपत हो गया है ।सूचना पर टाउन थाना के पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

अंकित इंटरप्राइजेज मथुरापुर बाजार पर के दुकान मालिक जीवछ साह ने बताया है कि कल देर रात मेरे दुकान के जो अल्बेस्टर का था उसको तोड़ते हुए दुकान में घुसकर नगदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई है।

मोबाइल दुकान में चोरों ने बैटरी ,चार्जर, नगदी, मोबाइल सहित की चोरी कर ली, सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के छत पर जो एलवेस्टर का था उसको तोड़कर दुकान से सामान चोरी कर ली गई है लोगों को जानकारी दी गई , फिर पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा लिखित आवेदन देने को कहा है।

छानबीन में गई पुलिस ने वहां के दुकानदारों को आश्वस्त कराया है कि रात में पुलिस आकर यहां भी गस्ती लगाएगी।

214
17631 views
32 shares

Comment