logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी:अनिल कुमार

चंडीगढ़/पंचकूला। हिन्दुस्तान स्काऊट एवं गाइड्स हरियाणा पंचकूला ईकाई प्रशिक्षण उपायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि, ‘पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया गया तो पृथ्वी पर प्राणियों का जीवन संकट में पड़ जायेगा।

उपायुक्त अनिल कुमार शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कुमार मीडिया प्रभारी हरप्रीत शर्मा, प्रेस आयुक्त कृष्ण मेहता, जिला सचिव संजीत कादयान ने पौधारोपण, पेड़ों की गुड़ाई, उनमें पानी एवं खाद डालने आदि के कार्य किये।

     इस अवसर पर उन्होेने कहा कि  सभी लोगोे को भी  बरसात के मौसम में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए । टीम से जुडे स्वयंसेवियों ने कहा कि, ‘हमें अपने पर्यावरण का पूरा ध्यान रखना चाहिए, ताकि हम शुद्ध हवा में सांस ले सकें। यदि पर्यावरण दूषित होगा तो लोग अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे और भावी पीढ़ी का जीवन भी अंधकारमय होगा। इसलिए वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा विशेषकर अपने जन्म दिवस पर अवश्य  लगाना चाहिए। इसके अतिरिक्त जीवन में याद को बनाये रखने के लिए शादी की वर्षगांठ पर भी हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इनसे  धरती पर हरियाली होगी और बरसात भी ज्यादा होगी।’
 
   इस अवसर पर जिला सचिव संजीत कादयानएप्रैस आयुक्त कृष्ण मेहता ने कहा कि, ‘जी जान से प्‍यारे पेड़ पौधे केवल विश्‍व पर्यावरण दिवस पर लगाकर ही जिम्मेदारी की इतिश्री न समझे। 5 जून को जो विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, वह जीवन में प्र​कृति की आवश्यकताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए मनाया जाता है। हर वर्ष पांच जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। टाइम फॉर नेचर  यानि प्रकृति के लिए समय इसका उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन के लिए जैव विविधताओं के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है।’

 उन्होंने कहा कि, ‘पर्यावरण में कई चीजें आती हैं। जैसे जैव विविधता, पेड़.पौधे, पर्यावरण में सुधार करने के लिए हमारी एक छोटी सी पहल भी बड़ी भूमिका निभा सकती है। एक पौधा ज़रूर लगाएँ ।इसी तरह आपका एक छोटा योगदान पर्यावरण को बचा सकता हैं।’ 

इस अवसर पर मुकेश कुमार,  कैलाश चन्द्र, सुनील कौशिक, जयवीर ने अलग अलग जगह पौधारोपण किया और पहले से पौधों की सेवा की।

304
15089 views

Comment