logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनपुरी नगर की साफ सफाई और विद्युत व्यवस्था की पूरे संभाग में हो रही चर्चा

धनपुरी। शहडोल जिले की धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र यूं तो काले हीरे की नगरी की वजह ये पूरे प्रदेश मे पहचानी जाती है, लेकिन जिस तरह से पालिका क्षेत्र में बीते वर्ष से लगातार सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उसकी प्रशंसा नगर का आम जनमानस के साथ साथ बुद्धिजीवी वर्ग भी कर रहा है । 

बीते वर्ष सफाई के मामले मे संभाग मे प्रथम और प्रदेश मे आठवां स्थान हासिल करने वाली नगर पालिका परिषद धनपुरी की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने वाले ध्धनपुरी नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी की कड़ी मेहनत और पालिका क्षेत्र के प्रति उनकी गहन निष्ठा की ही वजह से आज धनपुरी शहर की पहचान पूरे प्रदेश मे स्वच्छता के लिहाज से पूरे आदर और सम्मान के साथ लिया जा रहा है।

इस प्रतिनिधि अंकित गुप्त ने जब नगरपालिका परिषद के मुख्य नगर अधिकारी रविकरण त्रिपाठी से इस उपलब्धि पर बात की तो उन्होंने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था के चुस्त रखने का पूरा श्रेय नगर की जनता को और पालिका के 50 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को दिया। 

उन्होंने कहा कि, ‘बिना आम जनमानस के सहयोग से कोरोना महामारी से निपटने के लिए साफ सफाई व्यवस्था को बनाये रखना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन जनजागरूकता के संदेश के बाद नगर के युवा वर्ग व्यापारी वर्ग एवं आम जनमानस ने सफाई के प्रति अपनी जो कृतज्ञता दिखाई और मेरे इस छोटे से प्रयास को सफल बनाने का जिम्मा उठाया मै वाकई मे इसके लिए धनपुरी नगर का ऋणी रहूंगा।’

280
14900 views

Comment