logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रालोजपा के नए जिलाध्यक्ष के चयन पर बधाई जहानाबाद/संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के द्वार

रालोजपा के नए जिलाध्यक्ष के चयन पर बधाई

जहानाबाद/संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के द्वारा रालोजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अशोक पासवान को मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नए जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया गया, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से अशोक पासवान को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जहानाबाद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही माननीय सांसद ने बुके व पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लाभ दिया गया। साथ ही नए जिलाध्यक्ष को पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक पार्टी के विस्तार के लिए समर्पित होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर सांसद प्रिंस राज, अशोक पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

146
17354 views
2 shares

Comment