logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदलेगा सवाई माधोपुर लेकिन नगर परिषद कब बदलेगा? सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन की पहल बदलेगा सवाई माधोपुर को कलेक्टर से ले

बदलेगा सवाई माधोपुर लेकिन नगर परिषद कब बदलेगा?

सवाई माधोपुर। जिला प्रशासन की पहल बदलेगा सवाई माधोपुर को कलेक्टर से लेकर प्रशासन और अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात लगे हुए हैं और आमजन है स्वच्छता की अपील कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर नगर परिषद में ही अव्यवस्था का अंबार लगा हुआ है जिसे लेकर पार्षद भी ज्ञापन सौंपने को मजबूर हैं। पार्षद नीरज मीना ने बताया कि नगर परिषद में स्थित शौचालय ही क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं तथा हाथ धोने की नल की टूटिया तक नहीं है। वहीं नगर परिषद में पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है जिससे वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े रहते हैं। उन्होंने आयुक्त से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत माधोपुर बदल रहा है लेकिन नगर परिषद का हाल ज्यों का त्यों है। बाया करती यह तस्वीर ।

77
19399 views

Comment