logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक पारसनाथ यादव का देहावसान

जौनपुर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक  पारस नाथ यादव का निधन हो गया।

मडियाहूँ तहसील के बरसठी विकास खण्ड के निवासी समाजवादी पार्टी के वर्तमान में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पारस नाथ यादव शुक्रवार को ओलन्दगन्ज आवास पर निधन हो गया। दोपहर लगभग पौने एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही सपा समेत पूरे ज़िले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वे करीब एक वर्ष से माउथ इन्फेकशन  और अन्य रोगों से पीड़ित होकर जिंदगी व्यतीत कर रहे थे।

दिग्गज नेता पारसनाथ तीन बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे हैं। उनके परिवार में तीन पुत्र हैं। सपा विधायक के देहावसान की खबर पाकर समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों के लोग भी बड़ी संख्या में उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए एकत्र हो रहे हैं।

286
15607 views

Comment