logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीवान : सोसायटी हेल्पर ग्रुप ने बेसहारों में बांटी होली की खुशियां सीवान में सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा होली

सीवान : सोसायटी हेल्पर ग्रुप ने बेसहारों में बांटी होली की खुशियां

सीवान में सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा होली के मौके पर स्टेशन, सदर अस्पताल, बस स्टैंड, रैनबसेरा व फूट पाथ पर रहने वाले बूढ़े, बच्चे और सभी रिक्शा चालक और ठेला चालको के बीच गुलाल, टोपी, वस्त्र, पिचाकारी, मिठाई, बैलून व पंचमेवा आदि का वितरण किया गया.

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि होली खुशियों का त्योहार है और हम सभी खुश तभी रह पाएंगे जब थोड़ी सी खुशियां दुसरो की बीच बाटेंगे. हमारी संस्था हर साल इस त्योहार को जरूरत मंद के बीच खुशियां बांटकर मनाती है. वहीं महशूर सिंगर शम्भू सोनू ने अपने गानों से अपने माहौल को जग मग कर दिया.

मौके पर अनमोल कुमार, संदीप कुमार, अभिमन्यु कुमसर, सचिन कुमार, नीतीश कुमार, मनकेश्वर कुमार, शुभम कुमार, आफ़ताब आलम, रेहान, सूरज कुमार, करन कुमार, रवि कुमार,मनीष कुमार, सुमित कुमार, छोटू कुमार, दीपू कुमार, सीमा तिवारी, प्रियंका भारती, सुशांत कुमार, नम्रता कुमारी, तनिष्क कुमार, कंचन कुमार व सत्यम कुमार के साथ कई अन्य सदस्य मौजूद रहे.

150
23335 views

Comment