logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीवान : समाजसेवी जीवन यादव ने यदुवंशी समाज के होली मिलन में किया शिरकत, 21 हजार का दिया चंदा प्रेरणाबिहारसीवान सीवान

सीवान : समाजसेवी जीवन यादव ने यदुवंशी समाज के होली मिलन में किया शिरकत, 21 हजार का दिया चंदा
प्रेरणाबिहारसीवान

सीवान में अपनी लगातार जन सेवा और लोगों की निःस्वार्थ मदद भावना से चर्चा में आये युवा समाजसेवी जीवन यादव की ख्याति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.
टडवां में यदुवंशी चेतना मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जीवन यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया, जहां जीवन यादव ने शिरकत करते हुए लोगों के साथ न सिर्फ जमकर होली खेला बल्कि खुद झाल बजाकर जोगिरा भी गाया.

वहीं जीवन यादव ने यादव समाज की एकता के लिए बने यदुवंशी विकास मंच को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये सहयोग राशि भी भेंट किया. उन्होंने कहा कि यादव समाज के विकास के लिए उनसे जो कुछ भी बन पड़ेगा वे उसे करने के लिए सदैव तैयार हैं.

133
16321 views

Comment