logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवास में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त जमा

देवास। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन देवास द्वारा 12 जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।  

वैश्विक महामारी कोविड 19 के मद्देनजर रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान दिवस (14 जून) के पूर्व किया गया, ताकि संस्था द्वारा पूर्ण रूप से सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में प्रातः 10 से 3 के बीच रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

 संस्था के सभी सदस्यों और बाहर से आये सभी रक्तदाताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मानवता के हित में रक्तदान किया। रक्तदान करते समय शासन के आदेश पर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। 

शिविर के दौरान डॉ. खरिजा शेख, लैब टेक्निशियन आनंद देशमुख, कैलाश जर्मन, देवास जिला अध्यक्ष निशा यादव, दीपाली खरनाल, पूनम वर्मा, पंकज जाधव, दीपक शाक्य, ललित भोपाले, सुरेन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र परमार, अमृत सिंह राजपूत, राजेन्द्र वर्मा, हरीश पटेल, नीलेश यादव, संजय जाटव, भरत जाटव, उज्जैन से चंचल श्रीवास्तव, हेमन्त भोपाले उपस्थित थे।

238
15187 views

Comment