logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम नवीन कुमार ने किया जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन

 जहानाबाद। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, जहानाबाद के नव निर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि, ‘नये कार्यालय भवन के कारण पदाधिकारियों एवं कर्मी की कार्य संस्कृति में सुधार होगा।’ 

उन्होंने कहा कि, ‘सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उत्थान हेतु अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों के आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा विभिन्न ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि स्वरोजगार के द्वारा अल्पसंख्यक अपना विकास कर सके।’

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘नये भवन में पदाधिकारी एवं कर्मी सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करेंगे, ऐसी उन्हें आशा है।’ 

उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्त ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए कहा कि जन सरोकार से जुड़ी हुई योजनाओं को प्राथमिकता देने हेतु कार्य करें।’ जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी नीलिमा साहू द्वारा जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया गया। 

उन्होंने बताया कि, ‘कार्यालय के दूसरे तल्ले पर वक्फ बोर्ड का कार्यालय है।’ इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद मंडल, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भू.अर्जन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सकिल अहमद काकबी सहित अन्य पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

248
14851 views

Comment