logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, सनसनी बीजपुर। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरिहवा मे

संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, सनसनी

बीजपुर। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरिहवा में संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता हुआ पाए जाने से सनसनी फैल गयी।जानकारी के मुताबिक शिवमंगल अपनी सुसराल में छठी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया हुआ था मंगलवार की रात वो अपनी पत्नी प्रमिला को थोड़ी देर में घर आने की बात कह कर घर से निकल गया बुधवार की सुबह घर के पास आम के पेड़ से उसी की शर्ट से उसका शव चरवाहों ने देखा तो मौके पर भीड़ इक्क्ठा हो गयी मामले की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी गयी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया।

181
19431 views
1 shares

Comment