logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुष्कर्म कर फांसी पर लटकाया युवती को , जरही का मामला जिला सूरजपुर का मामला आक्रोशित लोगों ने किया विरोध* जरही-26-मार्

दुष्कर्म कर फांसी पर लटकाया युवती को , जरही का मामला जिला सूरजपुर का मामला आक्रोशित लोगों ने किया विरोध*

जरही-26-मार्च-22- सूरजपुर जिले का ऊर्जा नगर कॉलोनी जरही का एक बहुत ही बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है जो कि आमजन को झकझोर दिया है जिससे लोगों में आक्रोश है दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एसईसीएल कर्मी बलराम दास की पुत्री जो 12वीं की छात्रा थी इंप्रेस दास जो कि कल शाम से अपने घर की दरवाजा नहीं खोल रही थी इसके बाद उनके आस पड़ोस के लोग पुलिस को सूचना देने पर पुलिस द्वरा दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर फंदे में लटकी मिली युवती की लाश तब जाकर पता चला मृतक इंप्रेस दास जो कि 17 वर्ष है पंखे में लटकी मिली । जिसका संदेह कॉलोनी का एक लड़का जिसका नाम बाबा खान है। और एक लड़का मयंक पांडे है। पर सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि शक के घेरे में बाबा खान नाम सामने आ रहा है कि बलात्कार कर फांसी पर लटका कर मार डाला है और एक मयंक पांडे नाम का लड़का है उसे भी फसाने का कोशिश किया गया है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाता और फॉरेंसिक टेस्ट सामने नहीं आ जाता तब तक किसी भी नतीजे पर पर खुलकर पुलिस वाले नहीं बता पा रहे हैं।

पूरे जरही कॉलोनी के जनप्रतिनिधि और आम जनता भटगांव थाने में हस्ताक्षर अभियान चलाकर निष्पक्ष कार्यवाही और पीड़ित को न्याय मिले और भी जो आरोपी हैं। उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सभी आरोपियों को ठोस कर कार्यवाही किया जाए। जरही के जनप्रतिनिधि। नेता अशोक गुप्ता ,तेज बहादुर सिंह पूरन रजवाड़े, रविंद्र जयसवाल, राकेश सिंह, हरिहर गुप्ता, राकेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, और जरही कॉलोनी के सैकड़ों ग्रामीण भटगांव थाना में पहुंचे थे सभी ग्रामीणों को कहना है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और निष्पक्ष जांच हो।
थाना प्रभारी विमलेश सिंह, उमेश सिंह, एसडीओपी अमलोक सिंह, सभी को आश्वासन दिए हैं की निष्पक्ष तरीके से जांच होगा और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही होगा। अब देखना होगा और कौन-कौन आरोपी इसमें है।

207
14917 views
1 shares

Comment