logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया लाइन मैन मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रिफर कधई थाना क्षेत्र के करेला सब स्टेशन पर तैनात स

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया लाइन मैन मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रिफर
कधई थाना क्षेत्र के करेला सब स्टेशन पर तैनात संविदा लाइनमैन राजकुमार गौड़ पुत्र हरिराम कई वर्षों से करेला सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है गुरुवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे करीला बाजार में स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय आपूर्ति चालू होने पर करंट की चपेट में आ गया करंट लगने की वजह से वह खंभे से नीचे गिर गया आसपास के लोग लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया जहां उपचार के बाद स्वरूपरानी प्रयागराज रेफर किया गया शटडाउन लेने के बाद भी अचानक आपूर्ति बहाल होने से लाइनमैन बुरी तरीके से झुलस गया घटना की जानकारी अवर अभियंता को दी गई साथ में काम कर रहे कई संविदा कर्मी झुलसे हुए लाइनमैन को इलाज के लिए प्रयागराज लेकर गए

124
21161 views

Comment