logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उत्तराला होली सुराही के पास सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उत्तराला होली सुराही के पास सडृक का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।

आज हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष  मनवीर सिंह, विधायक मुल्खराज प्रेमी (बैजनाथ), विधायक  अरुण मेहरा (नगरोटा बगवां), विधायक विशाल नेहरिया (धर्मशाला), विधायक  विक्रम जरियाल (भटियात), विधायक  जियालाल कपूर (भरमौर) तथा बैजनाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष  भीखम कपूर, अनुसूचित जनजाति प्रदेश मोर्चा के उपाध्यक्ष गोकुल ठाकुर आदि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले तथा उत्तराला होली सुराही पास सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा उन्होंने न्याग्रां-बड़ा भंगाल सड़क का कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। 

इस मौके पर गद्दी यूनियन के महामंत्री संतोष कुमार तथा रमेश जरियाल भी उपस्थित रहे।

268
15036 views

Comment