logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं के रिसौली चौकी क्षेत्र में खेत में मिला महिला का शव

बदायूं। जिले में एक महिला की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार को जब ग्रामीण खेतों पर गये तो महिला का शव देखकर होश उड़ गये। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पर बिल्सी सीओ संजय कुमार रेड्डी, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता, रिसौली चौकी इंचार्ज भूपालसिहं मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

युवती की पहचान गढ़ी निवासी 24 वर्षीय शशि पत्नी पिन्टू यादव के रूप में हुई है।
 
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘उक्त महिला विवाहित होने के बावजूद पिछले एक वर्ष से बदायूँ जनपद के झन्डपुर अलापुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। महिला की हत्या को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

231
14858 views

Comment