logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य का निधन सैफई। इटावा के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के

मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य का निधन
सैफई। इटावा के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य श्री सुमन कुमार लहरी का कानपुर के एक निजी अस्पताल में बीते 24 मई को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। श्री लहरी के निधन से समूचे उत्तर प्रदेश के खेलों से जुड़े लोग दुखी हैं। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार श्री लहरी इसी साल नवम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
वर्तमान समय में वे सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद के साथ-साथ उन्नाव जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी का पद भी सम्हाले हुए थे।
श्री लहरी मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और वर्तमान में कानपुर में आवास बनाकर रहते थे। पिछले करीब एक साल से पेट व आंतों में इन्फेक्शन होने के कारण बीमार चल रहे थे। कई बार आराम मिलने के बाद वह लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। बीते सोमवार को शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कल सुबह उनका देहान्त हो गया।
श्री लहरी के निधन की खबर सुनते ही सैफई में शोक की लहर दौड़ गई। सभी शिक्षक, कोच,छात्र और , क्षेत्रीय गणमान्यों ने शोक व्यक्त किया है|

187
19053 views
1 shares

Comment