logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपनादल एस भदोही जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया आज अपना दल एस के

अपनादल एस भदोही जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया

आज अपना दल एस के बैनर तले भदोही के निजी प्रतिष्ठान में धूमधाम से राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की जयंती जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल जी के अध्यक्षता में मनाई गई ,इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे राष्ट्रीय सचिव मा0 मनीष सिंह जी ने राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये,तदुपरांत मुख्यअतिथि महोदय का जिला इकाई की तरफ से जिलाध्यक्ष जी व विधानसभा अध्यक्ष हरी लाल पाल जी ने उनका माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया ,अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि नारी शक्ति व साहस तथा वीरता की अद्भुत मिसाल थी राजमाता अहिल्या बाई होल्कर जी जिन्होंने अपने शाशकीय जीवन काल मे जनता की सेवा को प्राथमिकता देना व जनता से टैक्स की इस प्रकार लेना कि कोई उससे प्रभावित न हो सके और उन पैसो का पूरी ईमानदारी से जनता में प्रयोग करना यह उनकी खास विशेषताएं रही, अपने शाशन में अंधविश्वास ,नारी शिक्षा को बड़ी प्रमुखता से साकार करने का कार्य किया,इस अवसर पर उन्होंने में पार्टी के सभी पदाधिकारियों से 2024 की तैयारियों में पूरी लगन से लग जाने को बोले ताकि 2024 अपना दल एस के लिए विशेष तौर पर जाना जाए,
पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सुषमा हॉस्पिटल के प्रबंधक दिलीप सिंह जी ने मुख्य अतिथि के हाथों सदस्यता
ग्रहण की इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपना विचार रखा जिसमे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंन्द्र पटेल, विंयवाशिनी आर0के0पटेल, डॉ0 आनन्द पटेल,नंद जायसवाल, जय प्रकाश पटेल ने अपने विचार रखे तथा संचालन का कार्य हरिलाल पाल ने किया इस अवसर पर लोकेश वर्मा, सरस सिंह, सचिन दूबे,मो0 जैद,ओम चंद पटेल,गुलाब सरोज,आकाश पटेल,चंदन पटेल,सतीश दुबे,बालेश्वर पांडेय,संदीप दुबे,अजित मौर्य इत्यादि भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे

158
22852 views
1 shares

Comment