logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

65. 500 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन क

65. 500 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार


हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 65 किलो पांच सौ ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी सरोज यादव के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना मिलते ही पिपरौन कैम्प इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट यदुबिर सिंह नेगी ने थानाध्यक्ष अनोज कुमार को सूचना दी. उसके बाद एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम फुलहर कुशवाहा चौक पहुंची. जहां सूचक के निशानदेही के मुताबिक एक कटघरे से भारी मात्रा में गाजा बरामद किया गया. साथ ही धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर ली गयी. जब्त गाजा व गिरफ्तार धंधेबाज को हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

132
17247 views

Comment