logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कूचबिहार में तोर्षा नदी का जलस्तर बढ़ा, येलो संकेत जारी। कूचबिहार। लगातार बारिश के कारण कूचबिहार के कई स्थानों पर बाढ़

कूचबिहार में तोर्षा नदी का जलस्तर बढ़ा, येलो संकेत जारी।

कूचबिहार। लगातार बारिश के कारण कूचबिहार के कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश की वजह से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने पहले ही तुफानगंज रायडक नदी में येलो संकेत जारी कर दिए थे।

इस बार कूचबिहार में तोर्षा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिस वजह से कूचबिहार शहर संलग्न फांसीरघाट, ताकागाछ इलाके में घरों में पानी भर गया है। जान बचाने के लिए लोग घरों को छोड़कर तटबंध पर शरण लिए हुए है।

बताया जा रहा है कि भूटान में भारी बारिश और पानी छोड़े जाने से तोर्षा नदी का जलस्तर बढ़ा है। जिस वजह से तोर्षा नदी में भी येलो संकेत जारी की गई है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार, तोर्षा नदी का जलस्तर और बढ़ेगा जिससे स्थिति और भी भयावह होने की आशंका है।

154
21376 views

Comment