logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सुल्तानपुर-ब्रेकिंग* अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट।वर्तिका के कोर्ट में

*सुल्तानपुर-ब्रेकिंग*
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट।वर्तिका के कोर्ट में हाजिर न होने पर सीजेएम ने दिया आदेश,मुसाफिरखाना में दर्ज धोखाधड़ी का मामला।कोर्ट के आदेश से बढ़ी वर्तिका सिंह की मुश्किलें।रायबरेली के सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष मंत्री को संदर्भित पत्र में कूटरचना करने और प्रधानमंत्री के नाम पर कूटरचना कर पत्र लिखने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने अमेठी की मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज कराया था।केस में प्रतापगढ़ के रायचन्दपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह,कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो व अयोध्या के कुमारगंज निवासी रजनीश सिंह को आरोपी बनाया गया था।वर्तिका व रजनीश के खिलाफ चार्जशीट दाख़िल की गई है जबकि पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो का नाम विवेचना में निकाल दिया गया था। बहुचर्चित मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी।

143
27752 views

Comment