logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा ने प्रतिभा सिंह के ब्यान को बताया दुर्भाग्यपुर्ण l भारतीय जनता पा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा ने प्रतिभा सिंह के ब्यान को बताया दुर्भाग्यपुर्ण l

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष व् सांसद प्रतिभा सिंह का गुड़िया केस पर दिया गया ब्यान बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा राजनीती में रहकर एक महिला होने के नाते इस तरह की बयानवाजी मर्यादा में की जानी चहिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 16 वर्षीया गुड़िया के साथ हुए घिनोने बालातकार जैसी घटना को एक छोटी वारदात बताया और एक बेटी से किस तरह की दरिंदगी हुई एक बहुत ही बड़ी चिंता का विषय है प्रतिभा सिंह ने पुरे समाज की महलिआओ व् गुड़िया के परिजनों का अपमान किया है प्रतिभा सिंह इस जघन्य अपराध को छोटा बताती है इस तरह की बयानवाजी से ज़ाहिर होता है की प्रतिभा सिंह के दिमाग में रजवाड़ाशाह का भूत सवार है गुड़िया काण्ड पर प्रदेश में एक दर्दनाक आक्रोश था लोग सड़क पर उत्तर कर प्रद्रशन कर रहे थे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसे छोटी बताकर अपनी सोच का परिचय दे रही है जो बेटी इस दुनिया में नहीं है उसके प्रति इस तरह की बयानवाजी करना उचित नहीं है अगर प्रतिभा सिंह ने गुड़िया के परिवार और पुरे समाज से माफ़ी नहीं मांगी तो सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर उतारकर प्रदर्शन करेगा कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा l

133
18786 views
1 shares

Comment