logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनौली (महराजगंज )। नेपाल के रामेछाप के लुभुघाट में मंगलवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 13 यात्रियों की मौत हो

सोनौली (महराजगंज )। नेपाल के रामेछाप के लुभुघाट में मंगलवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 13 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार घायलों ने धुलीखेल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जिला पुलिस कार्यालय कावरे के डीएसपी हरि खातीवाड़ा ने बताया कि चार घायलों की मौत धुलीखेल अस्पताल में हुई है। मृतकों की पहचान सूनापति ग्राम नगर पालिका-5 निवासी खडका बहादुर बीके व दो अन्य पुरुष व एक महिला के रूप में हुई है।जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप प्रमुख राजकुमार थिंग के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बस, पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 24 यात्री सवार थे। नौ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को काठमांडू ले जाया गया है। मृतकों की पहचान कावरे के रोशी गांव निवासी समृता तमांग, थुला तमांग, खड़क विक, कमला तमांग, कांची माया, संजू, अलीमगर और सुदीप गजमेर के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

163
19643 views
1 shares

Comment