logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मुंशी प्रेमचंद की १४२वीं जयंती पर सिवान मे जुटेंगे साहित्यकार एवं कवि* संवाद सूत्र, सिवान (बिहार) :- मुंशी प्रेमचंद

*मुंशी प्रेमचंद की १४२वीं जयंती पर सिवान मे जुटेंगे साहित्यकार एवं कवि*

संवाद सूत्र, सिवान (बिहार) :- मुंशी प्रेमचंद जयंती आयोजन समिति की आज सिवान में बैठक की गई।
विश्व भोजपुरी परिषद नई दिल्ली एवं सिवान हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई के संयुक्तत्वाधान में हिंदी धरातल पर कथा सम्राट-उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद 'धनपत राय' की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह दिनांक 31 जुलाई 2022 को सिवान ( बिहार ) के जिला परिषद् सभागार में कविता पाठ एवं अपनी रचना धर्मिता से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले साहित्यकार एवं समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने हेतु आयोजन समिति की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया । आयोजन में वक्ता के रूप में डॉ गुरूचरण सिंह गुरु सासाराम, डॉ जनार्दन सिंह, संपादक भोजपुरिया अमन, डॉ नीलाम्बर त्रिपाठी गोरखपुर, डॉ कमल किशोर कमल पटना, डॉ उमेश कुमार पटेल श्रीश आकाशवाणी गोरखपुर एवं आमंत्रित कवियों में डॉ• गोरख प्रसाद मस्ताना बेतिया, स्वराक्षी स्वरा खगड़िया, सुभाष यादव गोरखपुर, लता प्राशर पटना, इफ्तखार अहसन, बांका,परवाना शिवानी सिवान,श्रवण कुमार शाह वीरगंज नेपाल, डॉ कन्हैया लाल गुप्त किशन, भाटपार रानी, देवरिया इत्यादि साहित्यकार सम्मिलित होंगे।
आयोजन समिति ने उक्त बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर विचार विमर्श किया।
बैठक में श्रीमती संगीता यादव,अध्यक्ष जिला परिषद सिवान,राजन कुमार, डॉ मन्नू राय, डॉ कन्हैया लाल गुप्त "किशन", वसी अहमद गौसी,संजय कुमार यादव, विक्रांत कुमार ठाकुर, श्रीनिवास चौधरी, मुकेश राजभर,उदय नारायण सिंह सम्यक, अमित कुमार,लल्लन यादव, विकास सिंह,अजय कुमार,नसीम अख्तर अंसारी, दीपक कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश प्रसाद, मोहित शर्मा,सुभाष राम,राकेश यादव,अवधेश माली,सद्दाम हुसैन,दीपक कुमार प्रसाद,सुधाकर मणि त्रिपाठी, आदि ने प्रतिभाग किया।

164
15001 views
1 shares

Comment